{"_id":"6a14b2fd2052469034006461","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107348-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: तरयाठ में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाए पुलिस, स्कूलों के पास लगाएं नाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: तरयाठ में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाए पुलिस, स्कूलों के पास लगाएं नाके
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Tue, 26 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजोरी। तरयाठ क्षेत्र में सोमवार को पुलिस-पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। बैठक के दौरान लोगों ने क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दे पुलिस प्रशासन के सामने रखे।
इसमें बाजार में लगने वाले जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। लोगों ने मांग की कि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस ओर विशेष ध्यान दिया जाए। वहीं कुछ लोगों ने यह भी मांग रखी कि स्कूलों में छुट्टी के समय बच्चों की सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस की तरफ से नाका लगाया जाए।
इस दौरान चौकी प्रभारी शहजाद अली ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता है या नशे से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के हर मुद्दे पर गंभीरता से काम किया जाएगा और नशे के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व सरपंच भूषण उप्पल, पूर्व सरपंच बोध राज, व्यापार मंडल प्रधान जसवीर सिंह, अशोक साहनी, केवल बजाल, अशोक शर्मा, मंडल प्रधान पंकज शर्मा, विजय कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि पुलिस और जनता के सहयोग से तरयाठ क्षेत्र को नशा मुक्त और सुरक्षित बनाया जा सकेगा।