{"_id":"6a28814e8e806e5ec407f458","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107452-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोेरी के जंगलों में लगी आग, वन संपदा को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोेरी के जंगलों में लगी आग, वन संपदा को भारी नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
राजोेरी के कई जंगलों में लगी भीषण आग से वन संपदा को भारी नुकसानफोटो स्रोत लोकल लोग
- फोटो : family
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। राजोेरी के जंगलों में लगी भीषण आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। जिले के डूंगी, मेहारी, अंदरोला, चिंगस, पलमा, नगरोटा, पंजगराईं, गंभीर और आसपास के वन क्षेत्रों में सोमवार शाम को भीषण आग लग गई। आग पर मंगलवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। इसे बुझाने के लिए फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स, वन विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय युवाओं ने अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम भीषण गर्मी के कारण अचानक कई जंगलों में आग भड़क उठी। देखते ही देखते इसने बड़े क्षेत्र को चपेट में ले लिया। गर्मी और सूखी वनस्पति के कारण आग तेजी से फैलती रही। वन विभाग के लिए इसे नियंत्रित करना बड़ी चुनौतीपूर्ण हो गया।
सूचना मिलते ही फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। युवाओं ने भी राहत एवं बचाव कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद मंगलवार सुबह आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया।
विज्ञापन
कोट
भीषण गर्मी के मौसम में जंगलों में लगने वाली आग पर काबू पाने में विभाग को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। नुकसान का वास्तविक आकलन अभी तक नहीं हो पाया है। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही वन संपदा को हुए नुकसान की जानकारी सामने आ सकेगी। लोगों से अपील की है कि जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता बरतें।
- मासूद अहमद, असिस्टेंट डायरेक्टर, फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स