{"_id":"6a28818f81ce074f6f0b6a8e","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107455-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: मंजाकोट में ऑटो खाई में गिरा, तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: मंजाकोट में ऑटो खाई में गिरा, तीन युवक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। मंजाकोट क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक ऑटो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ऑटो गहरी खाई में जा गिरा।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना रात करीब साढ़े 10 बजे हुई। ऑटो सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान दानिश इकबाल (22) पुत्र मोहम्मद इश्तियाक निवासी राजधानी मंजाकोट, शोएब शाह (26) पुत्र मुनव्वर शाह निवासी मंधार और नूर हुसैन शाह (20) पुत्र वहीद हुसैन शाह निवासी राजधानी मंजाकोट के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बचाव दल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तत्काल उपचार के लिए उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) मंजाकोट पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजोेरी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जीएमसी राजोेरी में उपचार कर रहे डॉक्टर के अनुसार तीनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।