{"_id":"6a33005e9060e03d61051026","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107513-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: दो जीओसी ने नौशेरा सेक्टर के अग्रिम इलाकों का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: दो जीओसी ने नौशेरा सेक्टर के अग्रिम इलाकों का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
एलओसी पर सेना की सतर्कता सर्वोच्च प्राथमिकता2 जीओसी ने नौशेरा सेक्टर के अग्रिम इलाकों का दौरा
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोर्स पोस्टर, निगरानी तंत्र, आधुनिक सर्विलांस उपायों और क्षेत्र में परिचालन क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने के बारे में किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा और ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी ने नौशेरा सेक्टर के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने सीमा पर तैनात सैनिकों की युद्धक क्षमता और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
दौरे के दौरान वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को नियंत्रण रेखा के निकट तैनात इकाइयों की फोर्स पोस्टर, निगरानी तंत्र, आधुनिक सर्विलांस उपायों और क्षेत्र में परिचालन क्षमताओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी गई।
सेना अधिकारियों ने सीमा पार से संभावित घुसपैठ, संघर्ष विराम उल्लंघन व अन्य सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए अपनाई गई रणनीतियों और तैयारियों की समीक्षा की। नौशेरा सेक्टर एलओसी के संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल है जहां भारतीय सेना चौबीसों घंटे सतर्कता बनाए रखती है।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा ने जवानों के मनोबल, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने सैनिकों को हर परिस्थिति में सतर्क रहने और किसी भी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।
सेना ने कहा कि एलओसी पर तैनात जवान पूरी मुस्तैदी के साथ देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सीमा पर अडिग, हर चुनौती के लिए तैयार के संदेश के साथ सेना ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।