{"_id":"6a3300b1195fd8c47a0b07d6","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107516-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: भूमि विवाद में भाई ने ली भाई की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: भूमि विवाद में भाई ने ली भाई की जान
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
राजोरी के थन्नामंडी के बहरोट मे भाई द्वारा भाई की हत्या के बाद शव को जीएमसी राजोरीे मे लेकर पोस
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का लगाया आरोप
पशुशाला को लेकर दोनों पक्षों के बीच चल रहा था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। बेहरोट गांव के वार्ड नंबर 6 में भूमि विवाद ने खूनी रूप ले लिया। महिला ने पति की हत्या का आरोप उसके भाई और परिवार के अन्य सदस्यों पर लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर तीन में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शमीम अख्तर पत्नी मुनीर हुसैन निवासी बेहरोट ने पुलिस स्टेशन थन्नामंडी में लिखित शिकायत दी है कि उसके पति मुनीर हुसैन की उसके सगे भाई ने जमीन के विवाद को लेकर हत्या कर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले में मोहम्मद रजाक पुत्र हसन मोहम्मद उसकी पत्नी नजमा कौसर और उनके बेटे मेहताब अहमद सभी निवासी बेहरोट को नामजद किया है। मुख्य आरोपी बाप-बेटा अभी फरार हैं।
बुधवार को जीएमसी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पत्नी शमीम अख्तर ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। आरोप है कि आरोपी भाई ने उनके घर आने-जाने का रास्ता बंद कर रखा था। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी उनकी पशुशाला पर कब्जा करना चाहता था और इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
शमीम अख्तर के अनुसार घटना वाले दिन वह किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान उनके बेटे ने फोन कर बताया कि उसके चाचा ने उसके पिता पर हमला कर दिया है और वह खून से लथपथ बेहोश पड़े हैं। मृतक के बेटे इमरान मुनीर ने बताया कि घटना से पहले उसकी चाची अपनी बेटी के साथ घर आई थी। उसने आरोप लगाया कि चाची ने उसके पिता के साथ मारपीट की जबकि उसकी बेटी वीडियो बना रही थी। कुछ देर बाद उसके चाचा मोहम्मद रजाक बेटे मेहताब के साथ घर आया।
इमरान के अनुसार चाचा ने कहा कि पशुशाला को गिराना है। उसने आरोप लगाया कि रजाक के हाथ में कुल्हाड़ी और उसके बेटे के हाथ में मोटी लाठी थी। इमरान ने बताया कि जब उसके पिता ने इसका विरोध किया तो रजाक ने उनके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जबकि मेहताब ने लाठी से हमला किया। हमले में मुनीर हुसैन घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और उनके सिर से काफी खून बहने लगा। इमरान का आरोप है कि घायल अवस्था में भी उसके चाचा ने उनके पिता को लातों से मारा और उसकी छोटी बहन के साथ भी धक्का-मुक्की की।
लोगों ने मुनीर हुसैन को तुरंत उप-जिला अस्पताल थन्नामंडी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इमरान ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले भी उसके चाचा ने उसके पिता पर हमला किया था। इससे उनकी बाजू टूट गई थी। उसके अनुसार आरोपी अकसर यह कहकर धमकियां देता था कि उसके ससुराल पक्ष के लोग सरकारी नौकरी में हैं और उसके पास काफी पैसा है इसलिए कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। फरार बाप-बेटे की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। हमले में शामिल हथियार अब तक बरामद नहीं किए गए हैं।