{"_id":"6a45763179cc95e170070667","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107608-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे दो युवक पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे दो युवक पकड़े गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी के तरयाठ परीक्षा केंद्र में फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। राजोरी जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल तरयाठ स्थित परीक्षा केंद्र में चल रही 10वीं कक्षा की निजी/अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। परीक्षा केंद्र में दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा दे रहे दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ा गया। इसके बाद परीक्षा केंद्र प्रशासन ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, 30 जून को विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को दो परीक्षार्थियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान पता चला कि दोनों युवक वास्तविक अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे। इसके बाद, परीक्षा केंद्र प्रशासन ने दोनों की उत्तर पुस्तिकाएं जब्त कर लीं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद बशीर निवासी नारला तथा अज़ाज़ पुत्र कालू खान निवासी कोटचड़वाल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस की ओर से यह भी बताया गया कि मामले की पूरी जानकारी जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन को भेज दी गई है ताकि उन वास्तविक विद्यार्थियों के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जा सके, जिनकी जगह ये युवक परीक्षा दे रहे थे।
विज्ञापन
इसके अलावा, आगामी परीक्षाओं को देखते हुए परीक्षा केंद्रों के आसपास निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। स्थानीय लोगों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।