40वें दिन भी जारी 'ऑपरेशन शेरूवाली': राजोरी में आतंकियों की तलाश जारी, घने जंगलों में डटे सुरक्षाबल
राजोरी जिले के डोरीमल-गंभीर मुगला क्षेत्र में आतंकियों की तलाश के लिए चल रहा ऑपरेशन शेरूवाली 40वें दिन भी सुरक्षाबलों द्वारा लगातार जारी रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में आतंकियों के खिलाफ चलाया जा रहा 'ऑपरेशन शेरूवाली' बुधवार को 40वें दिन में प्रवेश कर गया। सुरक्षाबल डोरीमल और गंभीर मुगला क्षेत्र के घने जंगलों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। माना जा रहा है कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं, जिनकी तलाश के लिए व्यापक अभियान जारी है।
सुरक्षा एजेंसियां आधुनिक उपकरणों और आपसी समन्वय के साथ जंगलों में तलाशी और निगरानी अभियान चला रही हैं। यह अभियान मई के अंतिम सप्ताह में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य दुर्गम पहाड़ी और वन क्षेत्रों में छिपे आतंकियों का पता लगाकर उन्हें निष्क्रिय करना है।
अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित होने और अभियान के सभी लक्ष्य पूरे होने तक ऑपरेशन जारी रहेगा। सुरक्षाबल पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं ताकि किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि को रोका जा सके।
16 जून को नौशेरा सेक्टर के कालाल क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गश्त के दौरान एक आकस्मिक बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) और तीन जवान घायल हो गए थे। इसके बावजूद सुरक्षा बल पूरे इलाके में अभियान को पूरी सतर्कता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।