{"_id":"6a4572bbe5a77e308e0c23d7","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107609-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: ट्रक से टकराई स्कूटी, युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: ट्रक से टकराई स्कूटी, युवती की मौत
विज्ञापन
राजोरी जम्मू हाईवे स्थित राह सल्योट मे सड़क हादसे मे मृतिका का फ़ाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजौरी-जम्मू हाईवे पर हादसे में रियासी की रहने वाली थी, दूसरी गंभीर रूप से जख्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। राजोरी-जम्मू हाईवे पर बुधवार को सड़क हादसे में रियासी जिले की एक युवती की मौत हो गई। जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा सुंदरबनी के पास राह सल्योट क्षेत्र में उस समय हुआ, जब दोनों युवतियां स्कूटी पर सवार होकर सुंदरबनी की ओर जा रही थीं। उनकी स्कूटी की ट्रक से टक्कर हो गई।
मृतका की पहचान दलजीत कौर (22) पुत्री जोगिंदर सिंह निवासी खेरा लैर पौनी (जिला रियासी) के रूप में हुई है। वहीं, घायल दूसरी युवती की पहचान पलक शर्मा (19) पुत्री विधान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पोस्ट चौकीचौरा के प्रभारी पुलिस दल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दलजीत कौर को मृत घोषित कर दिया। पलक शर्मा की हालत गंभीर बताई गई।
बीएमओ सुंदरबनी डॉ. मीना कुमारी ने बताया कि घायल युवती की हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे बेहतर और विशेष उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है तथा चालक पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का शव फिलहाल उप जिला अस्पताल सुंदरबनी में रखा गया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।