{"_id":"6a4d5dcd43917a2e44020fab","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107644-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: डीसी ने खवास में आकांक्षी ब्लॉक विकास कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: डीसी ने खवास में आकांक्षी ब्लॉक विकास कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। उपायुक्त राजोेरी अभिषेक शर्मा ने खवास में संचालित आकांक्षी ब्लॉक विकास कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ विकास कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में एकीकृत बाल विकास सेवा, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि, बागवानी, पशुपालन, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, सूक्ष्म सिंचाई तथा अन्य संबद्ध विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
अधिकारियों ने बताया कि खवास में आकांक्षी ब्लॉक विकास कार्यक्रम के तहत कई विकास कार्य प्रगति पर हैं। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक विकास कार्यक्रम का उद्देश्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में प्रमुख सूचकांकों में सुधार कर सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति देना है। उन्होंने विभागों से निर्धारित लक्ष्यों को समय पर हासिल करने के लिए बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से खवास का दौरा करने, विकास कार्यों की जमीनी स्तर पर निगरानी करने, बाधाओं की पहचान कर उनका शीघ्र समाधान करने तथा सेवा वितरण में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं की वास्तविक प्रगति का आकलन करने के लिए फील्ड निरीक्षण अत्यंत आवश्यक हैं।
बैठक में अधिकारियों को आपसी समन्वय और परिणामोन्मुखी कार्यशैली अपनाकर विकास संबंधी कमियों को दूर करने, परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त मलिकज़ादा शेराज़-उल-हक, सहायक आयुक्त विकास औकिल नवैद, जिला विकास आयुक्त मोहम्मद नवाज़ चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोहर लाल राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।