{"_id":"6a4d5e126b1d8413ba083c7a","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107647-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी पुलिस ने 11.689 किलो हेरोइन नष्ट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी पुलिस ने 11.689 किलो हेरोइन नष्ट की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। जिला पुलिस ने मंगलवार को 11.689 किलोग्राम हेरोइन को वैज्ञानिक तरीके से नष्ट कर दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।
यह हेरोइन पुलिस थाना नौशेरा में दर्ज एफआईआर के तहत बरामद की गई थी। पुलिस ने बताया कि न्यायालय से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद जब्त मादक पदार्थ को वैज्ञानिक इंसिनरेशन (दहन) प्रक्रिया के माध्यम से पूरी तरह नष्ट किया गया।
यह पूरी कार्रवाई हाई लेवल ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता आईजीपी क्राइम जम्मू-कश्मीर ने की। इस दौरान सभी कानूनी प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया गया ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और जवाबदेह बनी रहे।
विज्ञापन
जिला पुलिस राजोरी ने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन को नष्ट किया जाना इस बात का प्रमाण है कि पुलिस नशा तस्करी की जड़ों को खत्म करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना भी है कि जब्त किए गए मादक पदार्थ किसी भी परिस्थिति में दोबारा समाज में न पहुंच सकें।