{"_id":"6a46cdb296a62e79f20225ad","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-289-1-sba1003-113402-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: धू-धू कर जला बिजली ट्रांसफार्मर, 24 घंटे तक ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: धू-धू कर जला बिजली ट्रांसफार्मर, 24 घंटे तक ठप रही बिजली
विज्ञापन
सांबा के आईटीसी गोदाम के साथ सटे मोहल्ले में जलता ट्रांसफार्मर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक मंगा रकवाल क्षेत्र के आईटीसी गोदाम के साथ सटे मोहल्ले में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। चक मंगा रकवाल क्षेत्र के आईटीसी गोदाम के साथ सटे मोहल्ले में बुधवार देर रात बिजली ट्रांसफार्मर में तेज धमाका हुआ। इसके साथ ही पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। हालांकि, पीडीडी विभाग की ओर से देर शाम ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
गुरुवार सुबह जब बिजली विभाग के कर्मचारियों ने लाइन चालू करने का प्रयास किया तो ट्रांसफार्मर में अचानक भयंकर आग लग गई और धू-धू कर जलने लगा। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में कुछ समय के लिए दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची। गुरुवार देर शाम तक भी जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। सेवानिवृत्त कैप्टन रमेश शर्मा, जोगिंदर कुमार और सरिता देवी ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।