पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Naib Subedar from Assam unit injured in mine blast during patrol in Zhangad sector.

Rajouri: एलओसी के पास गश्त के दौरान धमाका, भारतीय सेना का जवान घायल

Fri, 03 Jul 2026 01:47 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी
अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 03 Jul 2026 01:47 PM IST
सार

राजोरी जिले के झांगड़ सेक्टर में एलओसी के पास गश्त के दौरान माइन ब्लास्ट में भारतीय सेना की 14 असम यूनिट के नायब सूबेदार हितेश्वर गोगोई घायल।

विज्ञापन
Naib Subedar from Assam unit injured in mine blast during patrol in Zhangad sector.
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा से सटे झांगड़ इलाके में वीरवार को गश्त के दौरान माइन ब्लास्ट में भारतीय सेना की 14 असम यूनिट के नायब सूबेदार हितेश्वर गोगोई घायल हो गए। उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए कमांड अस्पताल उधमपुर रेफर कर दिया गया।सूत्रों के अनुसार, सेना की टीम झांगड़ के अग्रिम इलाके में नियमित पेट्रोलिंग और क्षेत्र की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। इसमें नायब सूबेदार हितेश्वर घायल हो गए। विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सेना ने तत्काल पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

विज्ञापन

सेना के अधिकारियों ने बताया कि घायल अधिकारी को पहले नजदीकी सैन्य चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया, जहां से कमांड अस्पताल उधमपुर भेजा गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह विस्फोट पुराने लैंडमाइन या गश्त मार्ग में मौजूद विस्फोटक सामग्री के कारण हो सकता है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके की जांच कर रही हैं ताकि किसी अन्य संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके। उल्लेखनीय है कि नियंत्रण रेखा से सटे राजोरी और नौशेरा सेक्टर में बारिश के मौसम में कई बार पुराने बारूदी सुरंगें खिसक जाती हैं। इससे जवानों के लिए खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed