{"_id":"6a837088ed31b819460c78be","slug":"grand-welcome-for-the-first-batch-of-the-shri-baba-budha-amarnath-yatra-in-rajouri-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107953-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे का राजोरी में भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे का राजोरी में भव्य स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जत्थे में 2,041 श्रद्धालु हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ जी की दस दिवसीय वार्षिक यात्रा सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुई। यात्रा के प्रथम जत्थे का राजोरी पहुंचने पर बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा कमेटी जिसमें विहिप के जिलाध्यक्ष करण ठाकुर, बजरंग दल के अध्यक्ष साहिल पंडित समेत अन्य की ओर से बनाए गए आधार शिविर में भव्य स्वागत किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं के स्वागत में महिलाओं ने फूल बरसाए, जबकि ढोल-नगाड़ों की थाप और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा।
प्रथम जत्थे के स्वागत के लिए अटल पीठाधीश्वर राजगुरु आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री स्वामी विश्वतामानंद सरस्वती जी महाराज स्वयं राजोरी पहुंचे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर यात्रा के प्रथम जत्थे का स्वागत किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को जलपान करवाया गया और स्वामी जी ने झंडी दिखाकर जत्थे को पुंछ के लिए रवाना किया।
देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। राजोरी में स्वागत एवं जलपान के बाद श्रद्धालुओं के जत्थे को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुंछ के लिए रवाना किया गया। यात्रा के शुभारंभ से राजोरी-पुंछ क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बन गया है।
विज्ञापन
यात्रा में यह रहे शामिल
करण ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालुओं में मध्य भारत से 552 महिलाएं, दक्षिण कर्नाटक से 22, उत्तर कर्नाटक से 219, जोधपुर से 395, जयपुर से 651, दक्षिण बंगाल से 180 तथा मेरठ से 22 श्रद्धालु शामिल रहे। प्रथम जत्थे में कुल 2,041 श्रद्धालु शामिल हैं, जिनमें 1,000 महिलाएं, 1,013 पुरुष, 26 बच्चे और 2 संत हैं। यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए कुल 50 वाहन, जिनमें 43 बसें और 7 कारें शामिल हैं।
ऐतिहासिक स्थलों के भी दर्शन
श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ जी की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को जम्मू-पुंछ मार्ग पर स्थित अनेक ऐतिहासिक, प्राचीन एवं धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिलता है। यात्रा मार्ग में रियासी स्थित प्रसिद्ध शिवखोड़ी, अखनूर का जिया पोता घाट, कामेश्वर मंदिर, पांडव गुफा सहित कई अन्य धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहते हैं।