{"_id":"6a81c22ef353c959bd0e21d9","slug":"major-road-accident-in-rajouri-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में बड़ा सड़क हादसा: 150 फीट गहरी खाई में गिरी ईको कार, दो की मौत; एक जीएमसी जम्मू रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में बड़ा सड़क हादसा: 150 फीट गहरी खाई में गिरी ईको कार, दो की मौत; एक जीएमसी जम्मू रेफर
Sun, 16 Aug 2026 07:29 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी
अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी
Published by: Nikita Gupta
Updated Sun, 16 Aug 2026 07:29 PM IST
सार
राजोरी के कंडी सारा में ईको कार करीब 150 फीट गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत और चार घायल।
विज्ञापन
ईको कार हादसा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजोरी जिले के कंडी सारा सड़क मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ईको कार करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे वाहन में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उपचार के दौरान दो घायलों की मौत हो गई जबकि एक घायल की हालत गंभीर होने के चलते उसे जम्मू रेफर किया गया है।
विज्ञापन
ईको कार नंबर JK11D-7667 रेहान मंदिर गाला क्षेत्र से कोटरंका की ओर जा रही थी। कंडी सारा सड़क पर एक तीव्र मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडी पहुंचाया। यहां घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे में घायल लोगों की पहचान मोहम्मद आजम (60), पुत्र मीर बाज, निवासी रेहान; इबरार अहमद (35), पुत्र मोहम्मद आजम, निवासी रेहान; मोहम्मद इम्तियाज (18), पुत्र मोहम्मद आजम, निवासी रेहान; शमीम अख्तर (22), पत्नी इबरार अहमद, निवासी रेहान; मोहम्मद शकील (22), पुत्र मुंशी खान, निवासी रेहान; तथा खादिम हुसैन, पुत्र राज मोहम्मद, निवासी रेहान के रूप में हुई है।
जीएमसी पहुंचने से पहले दो की मौत
हादसे में गंभीर रूप से घायल खादिम हुसैन और शमीम अख्तर की जीएमसी राजोरी पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। जीएमसी राजोरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शमीम अहमद ने बताया कि दोनों को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था।
वहीं, हादसे में घायल मोहम्मद इम्तियाज की हालत उपचार के दौरान बिगड़ने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जम्मू रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का भी उपचार किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।