सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Nana Patekar turns emotional meeting Pak shelling victims

J&K: अभिनेता नाना पाटेकर पहुंचे राजोरी, पाकिस्तानी गोलाबारी पीड़ितों से की मुलाकात, 48 स्कूलों को लिया गोद

अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 22 Sep 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
सार

नाना पाटेकर ने राजोरी और पुंछ के पाकिस्तानी गोलाबारी प्रभावित परिवारों को 42 लाख रुपये की राहत दी और उनकी मदद का वादा किया। उन्होंने कहा कि सीमा पर रहने वाले हमारे अपने हैं, हमें उनके साथ खड़ा होना चाहिए और सरकार पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना चाहिए।

Nana Patekar turns emotional meeting Pak shelling victims
नाना पाटेकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर आज राजोरी पहुंचे, जहां उन्होंने पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से मुलाकात की और राहत सामग्री व आर्थिक सहायता बांटी। इस दौरान वे भावुक हो गए और कहा कि सीमा पर रहने वाले हमारे अपने लोग हैं, जिनके साथ हम खड़े हैं।

Trending Videos


नाना पाटेकर अपने 'निर्मला गजानन फाउंडेशन' के तहत इस दौरे पर आए थे। उन्होंने बताया कि 7 से 10 मई के बीच पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में जान गंवाने वाले और घरों को नुकसान झेलने वाले 117 परिवारों को कुल 42 लाख रुपये की सहायता दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटेकर ने बताया कि उन्होंने एक 11 वर्षीय बच्ची की पढ़ाई की जिम्मेदारी खुद उठाई है, जिसके पिता अमरीक सिंह की मौत पुंछ में पाकिस्तानी हमले में हुई थी।

यह हमारी छोटी-सी कोशिश है यह बताने की कि सीमा पर रहने वाले लोग अकेले नहीं हैं। हमें सरकार पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए, हर व्यक्ति को आगे आकर कम से कम एक परिवार को गोद लेना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ 25वीं इन्फेंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी और राजोरी के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक शर्मा भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा मैं तो सिर्फ एक चेहरा हूं, असली काम पीछे से हो रहा है, फिल्म इंडस्ट्री से अमिताभ बच्चन और जॉनी लीवर भी इस काम में सहयोग कर रहे हैं।काम तो हमारी टीम कर रही है। ये शुरुआत है, हम इसे जारी रखेंगे।

48 आर्मी गुडविल स्कूलों को लिया गोद
नाना पाटेकर ने बताया कि उनका फाउंडेशन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और कश्मीर में कुल 48 आर्मी गुडविल स्कूलों को गोद ले चुका है, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे को सुधारा जा सके।

अस्पताल और सड़क की स्थिति पर बोले
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे बॉर्डर इलाकों के लिए अस्पताल बनवाएंगे, तो उन्होंने कहा अस्पताल बनाना आसान है, पर उसे चलाना और बनाए रखना बहुत मुश्किल काम है। जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे की खराब हालत पर उन्होंने कहा कि वे यह मुद्दा दिल्ली में संबंधित अधिकारियों के सामने उठाएंगे।

सेना ने की तारीफ
मेजर जनरल मुखर्जी ने नाना पाटेकर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, हम उनका आभार प्रकट करते हैं कि उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed