सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   rajauri news, sports

Rajouri News: हिल व्यू राजोरी ने रॉयल क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया

संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Sun, 07 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
rajauri news, sports
श्रोत संवाद फोटो :- नौशेरा खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता मे खिलाड़ी
विज्ञापन
उस्मान प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का पांचवां दिन
Trending Videos

एनसीसी क्रिकेट क्लब में चार रन से जीता दूसरा मैच
नौशेरा। लाम बटालियन की खेल मैदान नौशेरा में उस्मान प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन हिल व्यू राजोरी ने रॉयल क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से मात दी।
रॉयल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में आठ विकेट गंवाकर कुल 107 रन बनाए। जवाब में हिल व्यू राजोरी ने 11.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान 112 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। हिल व्यू राजोरी के मिस्टर अर्जुन सिंह को ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच एनसीसी क्रिकेट क्लब नौशेरा बनाम गोल्डन टाइटन राजोरी के बीच खेला गया। एनसीसी क्रिकेट क्लब नौशेरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 117 रन बनाए। जवाब में गोल्डन टाइटन राजोरी ने 15वें ओवर में नौ विकेट खोकर 113 रन बनाए। एनसीसी क्रिकेट क्लब नौशेरा ने चार रन से मैच जीत लिया। एनसीसी क्रिकेट क्लब नौशेरा के मिस्टर अंकुश शर्मा को ऑल-राउंड परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर युवा नेता रोहित कोहली ने बताया कि इससे युवाओं के अंदर छिपी प्रतिभा को उभरने का मौका मिलेगा और युवा नशे से दूर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed