सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   rajauri news, tribute news

Rajouri News: शेर-ए-डुग्गर पंडित प्रेम नाथ डोगरा की जयंती पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Sat, 25 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
rajauri news, tribute news
भाजपा ने भारतीय जनसंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर प्रजा परिषद के संस्थापक शेर-ए
विज्ञापन
राजोरी। प्रजा परिषद के पूर्व संस्थापक व शेर-ए-डुग्गर के नाम से पंडित प्रेम नाथ डोगरा की जयंती पर भाजपा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेताओं ने भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष देव राज शर्मा की अध्यक्षता में पंडित प्रेम की प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित कर उन्हें याद किया।
Trending Videos

जिला अध्यक्ष देव राज शर्मा ने कहा कि प्रजा परिषद का एक विधान, एक प्रधान व एक निशान का आंदोलन पंडित प्रेम नाथ डोगरा के कुशल नेतृत्व में चला। इससे जम्मू-कश्मीर को अलग प्रधानमंत्री से मुक्ति मिली और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 समाप्त करके पंडित जी की ओर से शुरू किए मिशन को अंजाम तक पहुंचाया। पंडित प्रेम नाथ डोगरा जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे और प्रजा परिषद से जुड़कर जम्मू संभाग के लिए कई आंदोलन किए। इस मौके पर भाजपा नेताओं पुष्पिंदर गुप्ता, समरीन खान, तरुण वसून, कंदन शर्मा और अमित शर्मा ने अपने विचार रखे और युवा कार्यकर्ताओं से उनके सिखाए रास्ते पर चलने की अपील की। भाजपा नेताओं ने बताया कि पंडित का जन्म जिला सांबा के एक छोटे से गांव स्मैलपुर में साल 1894 में हुआ और वह महाराजा हरि सिंह के कार्यकाल के दौरान जिला विकास आयुक्त के पद पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed