सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Rajouri: Land sank in Panjanada village of Rajouri, cracks appeared in 20 houses, administration saved the liv

Rajouri: राजोरी के पंजनाडा गांव में जमीन धंसी, 20 मकानों में आई दरारें, प्रशासन ने 90 लोगों की बचाई जान

अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 17 Aug 2025 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार

राजोरी के पंजनाडा गांव में भारी बारिश के चलते जमीन धंसने से 20 मकानों को नुकसान पहुंचा और कई में बड़ी दरारें आ गईं। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए 90 लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर संभावित त्रासदी को टाल दिया।
 

Rajouri: Land sank in Panjanada village of Rajouri, cracks appeared in 20 houses, administration saved the liv
राजोरी में तेज बारिश से जमीन धंसी, कई मकान खतरे में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजोरी जिले की कोटरंका सब डिवीजन के पंजनाडा गांव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते भूस्खलन की  घटना सामने आई है। इस प्राकृतिक आपदा में गांव के करीब 20 मकानों को गंभीर नुकसान पहुंचा है, जिनमें से कुछ पूरी तरह ढह चुके हैं, जबकि कई अन्य में खतरनाक दरारें आ चुकी हैं और उनके कभी भी गिरने की आशंका है।

Trending Videos


प्रशासन ने समय पर कार्रवाई करते हुए 90 लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया है। प्रभावित परिवारों को गांव में ही निर्माणाधीन न्यू टाइप पब्लिक हेल्थ सेंटर के भवन में अस्थायी रूप से ठहराया गया है, जहां उन्हें खाने-पीने व अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पहले एक-दो घरों में हल्की दरारें दिखीं, लेकिन बारिश जारी रहने के कारण धीरे-धीरे 20 मकानों को नुकसान पहुंचा। जिला उपायुक्त राजोरी अभिषेक शर्मा के निर्देश पर कोटरंका प्रशासन ने त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

प्रशासन द्वारा गांव में आम लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। एसडीआरएफ की टीम भी राजोरी से गांव भेजी गई है, जहां जमीन धंसने का सिलसिला रुक-रुक कर अब भी जारी है।

वहीं स्थानीय विधायक जावेद इकबाल चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन ने बेहद समयबद्ध और सटीक निर्णय लेकर ग्रामीणों की जान बचाई है। उन्होंने प्रशासनिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वह स्वयं हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

उपायुक्त ने आपदा प्रतिक्रिया दल को भी सक्रिय कर दिया है, और अब आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed