सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   spiritual news

Rajouri News: नगर कीर्तन में शबद कीर्तन से आध्यात्म के रंग में रंगा अखनूर

विज्ञापन
spiritual news
विज्ञापन
-गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अखनूर में धार्मिक श्रद्धा, शांति और भाईचारे का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अखनूर के संयुक्त सचिव सरदार रणवीर सिंह की अध्यक्षता में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इसे अखनूर के विधायक मोहन लाल भगत एवं डीजीपीसी संयुक्त सचिव रणवीर सिंह ने पंज प्यारों को हार पहानकर रवाना किया।


नगर कीर्तन दसकाल से आरंभ होकर निर्दोष चौक, राधे चौक, बस स्टैंड से होते हुए संत बाबा सुंदर सिंह गुरुद्वारा, अखनूर में संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में शबद कीर्तन और गुरबाणी के मधुर स्वर गूंजते रहे जिससे वातावरण आध्यात्मिक और शांतिमय बन गया। नगर कीर्तन में राजपूत सभा, ब्राह्मण सभा, कबीर सभा, रवि दास सभा, महाजन सभा आदि के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर कीर्तन के स्वागत में अखनूर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने लंगर लगाकर सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। सिख युवकों ने गतका का प्रदर्शन किया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं निर्दोष चौक पर धार्मिक प्रवचनों का आयोजन किया गया। सरदार रणवीर सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से शांति, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।
गुरु जी का जीवन त्याग व मानवता की रक्षा के लिए समर्पित रहा
विधायक मोहन लाल ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का जीवन त्याग, साहस और मानवता की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। गुरु साहिब की शिक्षाएं हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, समाज में समानता स्थापित करने और सेवा भाव को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा देती हैं। नगर कीर्तन जैसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। नगर कीर्तन के समापन पर संत बाबा सुंदर सिंह गुरुद्वारा में प्रसाद बांटा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, धार्मिक नेता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed