फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Allegations of MLAs being offered money completely baseless

उमर अब्दुल्ला के 'विधायक खरीद' आरोपों पर घमासान: बीजेपी-जेडीयू का सीएम पर पलटवार, कहा- सबूत दें या मांगें माफी

Sun, 12 Jul 2026 02:52 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 12 Jul 2026 02:52 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बीजेपी पर विधायकों को खरीदने के आरोपों को जेडीयू और बीजेपी ने बेबुनियाद बताते हुए सबूत या माफी की मांग की है।

विज्ञापन
Allegations of MLAs being offered money completely baseless
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा बीजेपी पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को खरीदने की कोशिश के आरोपों को जनता दल (यूनाइटेड) और बीजेपी ने खारिज कर दिया है। जम्मू-कश्मीर जेडीयू अध्यक्ष जीएम शाहीन ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार की नाकामियों से ध्यान हटाने की कोशिश है।

विज्ञापन

बातचीत में जीएम शाहीन ने कहा कि अगर बीजेपी को सरकार बनाने के लिए समर्थन जुटाना होता तो वह आसानी से ऐसा कर सकती थी। उन्होंने कहा कि विधायकों को पैसे देने के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है और यह केवल चुनावी वादों को पूरा न कर पाने के मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास है।

शाहीन ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने चुनाव के दौरान मुफ्त बिजली और एलपीजी सिलेंडर जैसे कई वादे किए थे, लेकिन अब उन मुद्दों पर जवाब देने के बजाय आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति की जा रही है।

वहीं, बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने भी उमर अब्दुल्ला के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए उनसे आरोपों के समर्थन में सबूत पेश करने या माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिना प्रमाण के इस तरह के गंभीर आरोप लगाना उचित नहीं है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को दावा किया था कि बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक विधायक को पार्टी बदलने के लिए 20 से 30 करोड़ रुपये, मंत्री पद और राज्य का दर्जा बहाल करने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने कहा था कि विधायक ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और इसकी जानकारी उन्हें दी।

उमर अब्दुल्ला के इस बयान का जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने समर्थन किया था। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि पार्टी की राजनीति झूठ पर आधारित है और उमर अब्दुल्ला तथ्यों की जांच के बाद ही कोई बयान देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed