{"_id":"6a1e9cec47e5d2c56e0e4acb","slug":"army-rescues-tourists-stranded-in-kishanganga-river-in-kashmir-s-gurez-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना बनी फरिश्ता: किशनगंगा नदी में फंसे लोगों की जान बचाई, सफल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना बनी फरिश्ता: किशनगंगा नदी में फंसे लोगों की जान बचाई, सफल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार
जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में किशनगंगा नदी के तेज बहाव में फंसे नागरिकों को भारतीय सेना ने सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला।
किशनगंगा नदी में फंसे नागरिकों को सेना ने सुरक्षित बचाया
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में किशनगंगा नदी में तेज बहाव के कारण फंसे कई नागरिकों को भारतीय सेना ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के गुरेज घाटी के चकवाली इलाके में कुछ लोग अपने वाहनों के साथ नदी पार कर रहे थे, तभी अचानक पानी का बहाव तेज होने से वे बीच में ही फंस गए। स्थिति बिगड़ती देख तुरंत सेना को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सेना के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी फंसे हुए नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उन्हें कंबल और अन्य जरूरी सहायता भी प्रदान की गई।
गुरेज घाटी जो कि नियंत्रण रेखा के पास स्थित है, इन दिनों भीषण गर्मी के बीच पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय स्थान बनी हुई है। इसी कारण वहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही भी बढ़ी हुई है। रेस्क्यू किए गए लोगों ने सेना की कार्रवाई की सराहना की और कहा कि जवानों ने समय पर पहुंचकर उनकी जान बचाई। एक व्यक्ति ने बताया कि वे नदी में फंस गए थे, लेकिन सेना के जवानों ने तुरंत आकर उन्हें सुरक्षित निकाला।