सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, CM Umar, Held Meeting, Delegation, Gave Assurance

Srinagar News: मुख्यमंत्री ने उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन

विज्ञापन
Srinagar, CM Umar, Held Meeting, Delegation, Gave Assurance
विज्ञापन
- उमर अब्दुल्ला से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मिले जनप्रतिनिधि

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को अपने पब्लिक सर्विसेज एंड आउटरीच कार्यालय राब्ता में कई जनप्रतिनिधियों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र-विशेष और सेक्टर से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वासन दिया कि उठाई गई जायज समस्याओं पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर लद्दाख सांसद हाजी मोहम्मद हनीफा,लोकसभा सांसद हाजी मोहम्मद हनीफा, लद्दाख में कार्यरत बिजली विकास विभाग के कर्मचारियों और कारगिल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री से मिले। दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने सेक्टर की समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि इन मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के साथ उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजरतबल विधायक सलमान सागर दो अलग-अलग प्रतिनिधिमंडलों के साथ पहुंचे। वहीं हजरतबल के सिविल सोसाइटी सदस्यों का इन्होंने हबक, हजरतबल में सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल के निर्माण का लंबे समय से लंबित मुद्दा हल करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया ओर साथ ही अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
Trending Videos

जल जीवन मिशन कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने अपने लंबित मुद्दों के समाधान की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी चिंताओं की तय प्रक्रिया के अनुसार जांच कर समाधान किया जाएगा। बीरवाह विधायक डॉ. शफी अहमद वानी ने अपने क्षेत्र की विकास जरूरतों और जन समस्याओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के सभी क्षेत्रों में समान विकास की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रो. मीनू महाजन जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन की चेयरपर्सन ने मुख्यमंत्री को बोर्ड के कामकाज और जम्मू-कश्मीर में प्रोफेशनल एंट्रेंस परीक्षाओं के आयोजन से जुड़े मामलों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दोहराया कि उनकी सरकार उत्तरदायी और जनता-केंद्रित शासन के लिए प्रतिबद्ध है।
राब्ता में आए सभी प्रतिनिधिमंडलों और जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि बैठक में उठाए गए सभी वास्तविक मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा और उचित फॉलो-अप होगा। राब्ता जनता और सरकार के बीच सीधा पुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed