सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, RDD Secretary, Held Meeting, Amarnath Yatra, Check Arrangement

Srinagar News: सचिव आरडीडी ने सफाई तैयारियों का लिया जायजा, बोले-यात्रियों को स्वच्छ व सुरक्षित यात्रा का दें अनुभव

विज्ञापन
Srinagar, RDD Secretary, Held Meeting, Amarnath Yatra, Check Arrangement
विज्ञापन
- 6341 शौचालय-स्नानघर लगेंगे, बालटाल-पहलगाम रूट पर विशेष इंतजाम करने के लिए कहा

- यात्रा शुरू होने से पहले सभी सुविधाएं चालू हों, सफाई कर्मियों का रखें ख्याल
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग (आरडीडी) के सचिव मोहम्मद एजाज असद ने सोमवार को श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए सफाई ढांचे और कचरा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ व सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करें।
बैठक में बताया गया कि ग्रामीण स्वच्छता निदेशालय 5,618 यूनिट तैनात कर रहा है जिनमें 4,707 शौचालय और 911 स्नानघर शामिल हैं। जिला प्रशासन अलग से 723 शौचालय लगाएगा। इस तरह कुल 6,341 यूनिट यात्रियों के लिए तैयार होंगी। सचिव ने बालटाल और पहलगाम रूट पर प्रीफैब्रिकेटेड टॉयलेट-बाथ की स्थापना, मैनपावर तैनाती, कचरा प्रबंधन और पानी-बिजली जैसी सुविधाओं का ब्योरा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा भाव से करें काम
सचिव ने कहा कि अमरनाथ यात्रा सिर्फ तीर्थ नहीं, आस्था की पवित्र यात्रा है। सभी अधिकारी-कर्मचारी इसे सेवा मानकर पूरी निष्ठा से काम करें। उन्होंने कहा हमारा मकसद अमरनाथ यात्रा को स्वच्छ यात्रा बनाना है। रूट साफ रहें, शौचालय साफ-सुथरे हों और कचरा प्रबंधन बेहतर हो।
विज्ञापन
Trending Videos

सचिव ने एजेंसियों को काम में तेजी लाने को कहा। यात्रा शुरू होने से काफी पहले सभी सुविधाएं चालू हो जानी चाहिए। सफाई, रखरखाव और कचरा प्रबंधन के लिए तैनात किए जा रहे स्टाफ की समय पर तैनाती और वेरिफिकेशन के निर्देश भी दिए।

पानी-बिजली बंद नहीं होनी चाहिए
उन्होंने सभी विभागों से आपसी तालमेल रखने को कहा ताकि कैंपों में पानी, बिजली, सेप्टिक टैंक की सफाई और दूसरी जरूरी सेवाएं बिना रुकावट मिलती रहें। नोडल अधिकारियों को ढांचे की तैनाती पर नजर रखने और अड़चनें तुरंत दूर करने को कहा गया। सचिव ने पर्यावरण का हवाला देते हुए जानवरों के शवों का वैज्ञानिक तरीके से निपटान, खच्चरों के गोबर और बायोमेडिकल कचरे का सही प्रबंधन करने को कहा। पवित्र गुफा क्षेत्र समेत सभी जगहों पर सफाई उपकरण पहले से पहुंचाने के निर्देश दिए।
सफाई कर्मियों का रखें ध्यान
कठिन इलाकों और मौसम में काम करने वाले सफाई कर्मियों के लिए सचिव ने समय पर खाना, गर्म कपड़े और मेडिकल मदद सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि कर्मियों का कल्याण ही सफाई अभियान की सफलता की कुंजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed