सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Congress holds protests in J-K over Indo-US trade deal

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग, पुलिस ने मार्च रोककर गेट किए बंद

अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 09 Mar 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर जम्मू और श्रीनगर में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने इंडो-यूएस ट्रेड डील का विरोध करते हुए जम्मू-कश्मीर को जल्द राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग भी दोहराई।

Congress holds protests in J-K over Indo-US trade deal
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने केंद्र की भाजपा नीत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नरेंद्र मोदी से प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की।

Trending Videos


जम्मू में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीदी चौक स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारीक हमीद कर्रा कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्टेटहुड बहाल करो और हमारी रियासत हमारा हक जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश की अंतरराष्ट्रीय छवि कमजोर हुई है और विदेश नीति के पुराने सिद्धांतों को नुकसान पहुंचा है। कर्रा ने कहा कि भारत पहले गुटनिरपेक्ष आंदोलन और क्षेत्रीय सहयोग मंचों में अग्रणी भूमिका निभाता था, लेकिन अब देश की छवि को ठेस पहुंची है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारत के व्यापार और ऊर्जा से जुड़े फैसलों पर बाहरी देशों का दबाव बढ़ रहा है, जो देश के हित में नहीं है।

प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने अमेरिका और इस्राइल के झंडे जलाकर भी विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने जम्मू-कश्मीर को जल्द राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग दोहराई। उनका कहना था कि राज्य का दर्जा बहाल करना उनका संवैधानिक अधिकार है और इसके लिए पार्टी अपना संघर्ष जारी रखेगी।

इस बीच श्रीनगर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक निजामुद्दीन भट्ट ने किया। कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने गेट बंद कर उन्हें बाहर जाने से रोक दिया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कई जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करने से रोका गया और कुछ को नजरबंद भी किया गया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है।

पार्टी ने बढ़ती महंगाई और एलपीजी की कीमतों में वृद्धि को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि इससे आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed