{"_id":"69addc898a5e583bb10f0547","slug":"srinagar-all-educational-institute-open-today-kashmir-sakina-ittu-srinagar-news-c-10-lko1027-853432-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कश्मीर में आज से खुलेंगे सभी शैक्षणिक संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कश्मीर में आज से खुलेंगे सभी शैक्षणिक संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
- जमीनी स्थिति की समीक्षा करने के बाद हमने सभी जिलों में शैक्षणिक संस्थान खोलने का फैसला लिया है : सकीना इत्तू
श्रीनगर। कश्मीर संभाग में सभी शैक्षणिक संस्थान सोमवार से फिर से खुलेंगे। एक सप्ताह पहले छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कश्मीर क्षेत्र में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए थे।
शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने बताया कि जमीनी स्थिति की समीक्षा करने के बाद हमने सोमवार से कश्मीर के सभी जिलों में शैक्षणिक संस्थान खोलने का फैसला किया है। इससे पहले 23 फरवरी को कश्मीर संभाग और जम्मू संभाग के विंटर जोन में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूल 70 दिनों से अधिक की सर्दियों की छुट्टियों के बाद फिर से खुले थे। वहीं, दो महीने से अधिक समय की सर्दियों की छुट्टियों के बाद 8वीं कक्षा तक के स्कूल भी सोमवार से खुलेंगे।
स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर कश्मीर नसीर अहमद वानी ने सोशल मीडिया पर चल रही उन अफवाहों को खारिज कर दिया कि स्कूल खुलने में कोई देरी हो रही है। डायरेक्टर ने माता-पिता और आम लोगों से ऑनलाइन शेयर की जा रही बिना वेरिफाई की जानकारी पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सर्दियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने कक्षा एक से 8 तक के छात्रों का भी गर्मजोशी से स्वागत किया जो सर्दियों की छुट्टियों के बाद सोमवार को पहले दिन स्कूल आएंगे। ब्यूरो
Trending Videos