{"_id":"6a0da7f37f61d55402074208","slug":"high-court-announces-virtual-hearings-amid-fuel-conservation-measures-srinagar-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट का फैसला: वर्चुअल मोड में होगी अदालत की कार्यवाही, हाइब्रिड वर्किंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट का फैसला: वर्चुअल मोड में होगी अदालत की कार्यवाही, हाइब्रिड वर्किंग शुरू
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 20 May 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
सार
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने ईंधन बचत के उद्देश्य से वर्चुअल सुनवाई और हाइब्रिड कार्य व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने ईंधन संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वर्चुअल सुनवाई और हाइब्रिड कार्य व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और आर्थिक आत्मरक्षा की अपील के बाद उठाया गया है।
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार 21 मई 2026 से अदालत में वकीलों की वर्चुअल उपस्थिति और ऑनलाइन सुनवाई को बढ़ावा दिया जाएगा। हालांकि जरूरी परिस्थितियों में वकील अदालत में व्यक्तिगत रूप से भी उपस्थित हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियों के दौरान 8 जून से कार्यरत अवकाश बेंच भी वर्चुअल मोड में मामलों की सुनवाई करेंगी। इसके अलावा जिलों के प्रशासनिक निरीक्षण और बैठकों को भी अगले आदेश तक ऑनलाइन माध्यम स आयोजित किया जाएगा।
Trending Videos
हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एलटीसी सुविधा पर भी अस्थायी रोक लगाने का फैसला लिया है। साथ ही न्यायिक अकादमी के सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यशालाएं और ओरिएंटेशन अब केवल ऑनलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे। प्रशासनिक अधिकारियों को सरकारी वाहनों के साझा उपयोग के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि ईंधन की खपत कम हो और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल हो सके।