{"_id":"6784a661f486e3289601404a","slug":"inauguration-of-z-morh-tunnel-under-security-cover-people-gathered-in-sonamarg-strict-preparations-for-pm-mo-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के घेरे में Z-Morh टनल का उद्घाटन: सोनमर्ग में उमड़े लोग, पीएम मोदी की यात्रा को लेकर कड़ी तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के घेरे में Z-Morh टनल का उद्घाटन: सोनमर्ग में उमड़े लोग, पीएम मोदी की यात्रा को लेकर कड़ी तैयारियां
Mon, 13 Jan 2025 11:06 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:06 AM IST
सार
प्रधानमंत्री मोदी आज सोनमर्ग में जेड मोड़ टनल का उद्घाटन करेंगे जिसमें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेके यात्रियों और स्थानीय निवासियों के लिए यात्रा को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।
विज्ञापन
जेड मोड़ टनल
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग क्षेत्र में ज़ेड-मोड़ टनल का उद्घाटन करने के लिए यात्रा पर होंगे। ज़ेड-मोड़ मोदी की यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, और समर्पित टीमें टनल के उद्घाटन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सुरंग के उद्घाटन से पहले गांदरबल जिले समेत पूरी घाटी में सुरक्षा कढ़ी कर दी गई है। टनल को स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स (एसपीजी) के साथ पीएम की सुरक्षा टीम ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। कार्यक्रम स्थल को आम लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।
वहीं सुरक्षा के लिए अहम जगहों पर शार्प शूटर तैनात किए गए हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त चाैकियां स्थापित कर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी है। वाहनों और यात्रियों की गहन तलाशी के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दिया जा रहा है। बता दें कि जेड-मोड़ टनल के उद्घाटन से सोनमर्ग पूरे साल पर्यटन के लिए खुला रहेगा। सोनमर्ग अब एक बेहतरीन स्की रिसॉर्ट के रूप में विकसित होगा। स्थानीय लोगों को सर्दियों में बाहर नहीं जाना पड़ेगा। श्रीनगर से कारगिल/लेह की यात्रा में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा।
यह टनल राष्ट्रीय महत्व की एक परियोजना है, जो ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन मौसम में क्षेत्र को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण है। ज़ेड-मोड़ टनल के उद्घाटन से पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए यात्रा को सुगम बनाया जाएगा, साथ ही यह लद्दाख क्षेत्र को कश्मीर घाटी से जोड़ने में भी सहायक सिद्ध होगी। यह परियोजना क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और सड़क यातायात को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।