{"_id":"6a72445d9c172224930b2cad","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-978060-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: बर्फ हटाने का भुगतान नहीं मिलने पर चढ़ा ठेकेदारों का पारा, कार्यालय में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: बर्फ हटाने का भुगतान नहीं मिलने पर चढ़ा ठेकेदारों का पारा, कार्यालय में जड़ा ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। मार्ग से बर्फ हटाने के भुगतान में हो रही देरी से ठेकेदारों का पारा चढ़ गया। गुस्साए ठेकेदारों ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर ताला जड़ दिया। उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी ठेकेदारों ने बताया कि वे वर्ष 2001 से हर सर्दी के मौसम में शोपियां की सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य कर रहे हैं, ताकि आम लोगों की आवाजाही सुचारु बनी रहे। ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि आरएंडबी विभाग ने लंबे समय से उनका भुगतान नहीं किया है। इस कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस मुद्दे को कई बार विभागीय अधिकारियों के समक्ष उठाया, लेकिन आज तक भुगतान नहीं किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हाल ही में स्नो क्लियरेंस के भुगतान के लिए एक करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, लेकिन यह राशि केवल वर्ष 2025-26 में कार्य करने वाले एक ठेकेदार को जारी की गई है। ठेकेदारों ने मांग की कि मंजूर की गई राशि का उपयोग पहले 2001 से 2025 तक स्नो क्लियरेंस का कार्य करने वाले ठेकेदारों के लंबित बकाए का भुगतान करने में किया जाए। प्रदर्शनकारी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करेंगे।