{"_id":"6a7244d943b3836fea094a82","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-978453-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: महिलाओं को ऑटोमोबाइल सेक्टर में मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: महिलाओं को ऑटोमोबाइल सेक्टर में मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री जम्मू कश्मीर यूटी काउंसिल के स्किल डेवलपमेंट और वुमन लीडरशिप पैनल के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. शफकत आरा से मुलाकात की। मुलाकात का उद्देश्य ऑटोमोबाइल सेक्टर में महिलाओं के कौशल विकास और रोजगार के लिए सहयोग के अवसर तलाशना था।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीआईआई जम्मू कश्मीर स्किल्स पैनल के संयोजक उफैर एजाज ने किया। इसमें सीआईआई जम्मू कश्मीर के निदेशक खुर्शीद डार, सीआईआई जम्मू कश्मीर वुमन लीडरशिप पैनल की सह-संयोजक रिधा राशिद और सीआईआई ट्रेड एंड रिटेल पैनल के सह-संयोजक इश्फाक अहमद शामिल थे। बैठक के दौरान आइचर वोल्वो की टीम ने प्रोजेक्ट तेजस्विनी पर प्रस्तुति दी। इस पहल के तहत महिलाओं को ऑटोमोबाइल ट्रेड में प्रशिक्षित किया जा रहा है। सीआईआई जम्मू कश्मीर स्किल्स पैनल के संयोजक ने प्रोजेक्ट के विजन को विस्तार से समझाया और स्किलिंग से लेकर रोजगार तक की पूरी प्रक्रिया बताई।