{"_id":"6a31a99e6efd159d580e170d","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1027-939802-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज का पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों के साथ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज का पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों के साथ समझौता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक फॉर विमेन श्रीनगर ने देश और क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे छात्राओं के कौशल विकास और उन्हें उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया जा रहा है।
संस्थान ने ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, रैडिसन होटल्स और इको-टूरिज्म एसोसिएशन ऑफ कश्मीर के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग का मुख्य उद्देश्य ट्रैवल, टूरिज्म और हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान और इंडस्ट्री का अनुभव प्रदान करना है। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार इन समझौतों से शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी कम होगी। इसके तहत छात्राओं को नामी कंपनियों में इंटर्नशिप, औद्योगिक प्रशिक्षण, फील्ड विजिट, मेंटरिंग और व्यावहारिक शिक्षा के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।
हस्ताक्षर समारोह के दौरान संस्थान के प्रिंसिपल इम्तियाज अहमद ने कहा कि यह साझेदारी क्लासरूम की पढ़ाई और वास्तविक कार्यक्षेत्र की आवश्यकताओं के बीच के अंतर को पाटने में मददगार साबित होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पर्यटन और हॉस्पिेलिटी क्षेत्र के पेशेवरों के साथ सीधा संवाद होने से छात्राओं के व्यावहारिक कौशल में सुधार होगा और वे पेशेवर दुनिया के लिए पूरी तरह तैयार हो सकेंगी। साझेदार संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि वे छात्राओं के पेशेवर विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
रैडिसन ग्रुप ऑफ होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के क्लस्टर डायरेक्टर जुनैद इकबाल ने बताया कि इस साझेदारी का मुख्य केंद्र छात्राओं को इंटर्नशिप और मेंटरिंग के जरिए वास्तविक कार्यक्षेत्र का अनुभव देना है। पेशेवरों के साथ बातचीत और हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग से छात्राओं की कार्यक्षमता में काफी सुधार होगा। इस कार्यक्रम में संस्थान के संकाय सदस्यों और छात्राओं के साथ-साथ संबंधित संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि इन समझौतों के तहत गतिविधियां आगामी सेमेस्टर से ही शुरू कर दी जाएंगी। इसमें पहले चरण के तौर पर इंटर्नशिप और इंडस्ट्रियल विजिट की योजना बनाई गई है।