{"_id":"69bb086045e9bd8b100e4671","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-jmu1041-862039-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"वली मोहम्मद की विरासत आज भी जिंद है : चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वली मोहम्मद की विरासत आज भी जिंद है : चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि वरिष्ठ नेता मरहूम वली मोहम्मद इत्तू की विरासत आज भी जीवित है। लोग उनके प्रति गहरा प्रेम और सम्मान रखते हैं।
डीएच पोरा कुलगाम में उनकी 32वीं पुण्यतिथि के मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी यह दर्शाती है कि जनता के दिलों में इत्तू के लिए आज भी खास जगह है।
इत्तू की विरासत को उनकी बेटी सकीना मजबूती से आगे बढ़ा रही हैं। उम्मीद है कि वह लोगों की उम्मीदों और सपनों को पूरा करेंगी।
उपमुख्यमंत्री ने लोगों से पार्टी नेतृत्व, विशेष रूप से फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला के समर्थन में मजबूती से खड़े रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी है।
दुनिया में अशांति का माहौल है और युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने संवाद और आपसी प्रेम को ही आगे बढ़ने का रास्ता बताया। साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों का भी जिक्र किया।
उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि न्याय जरूर मिलेगा और हाल ही में अदालतों द्वारा लिए गए फैसलों की सराहना की। बकाया वेतन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। यदि किसी विभाग को भुगतान नहीं मिला है तो उचित कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने आगामी त्योहारों ईद और नवरात्र की लोगों को बधाई देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती इसकी सांप्रदायिक एकता में है, जहां लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं।
Trending Videos