सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: लद्दाख के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में संरक्षण रणनीतियों पर किया विचार

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
लेह। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया ने चांगथांग क्षेत्र में तीन वर्षों से चल रहे सहयोगात्मक संरक्षण कार्यों के अनुभव साझा करने के लिए लेह में एक हितधारक लर्निंग मीट का आयोजन किया। इसमें उपलब्धियों की समीक्षा, उभरती चुनौतियों पर चर्चा और लद्दाख के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में संरक्षण तथा सामुदायिक कल्याण के लिए भविष्य की रणनीतियों पर विचार किया गया।
Trending Videos


इस बैठक में चांगथांग, नुब्रा, जंस्कार और द्रास से लगभग 45 हितधारकों ने भाग लिया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव वार्डन, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख एस. राजेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने संरक्षण और शमन पहलों के लिए कैम्पा फंडिंग के संभावित उपयोग पर प्रकाश डाला तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष और आवारा कुत्तों के प्रबंधन जैसे मुद्दों के समाधान के लिए विभागों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों, सामुदायिक नेताओं और महिला समूहों सहित प्रतिभागियों ने इको-टूरिज्म, आजीविका विविधीकरण और सामुदायिक आधारित संरक्षण से जुड़े अनुभव साझा किए। हितधारकों ने भविष्य की योजना और हस्तक्षेपों के मार्गदर्शन के लिए चांगथांग विज़न दस्तावेज़ को नीतिगत ढांचे में शामिल करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

बैठक का समापन संरक्षण कार्यों को मजबूत करने, सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने और पूरे लद्दाख में क्षेत्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed