{"_id":"69c98bc6b95de931db0183b0","slug":"srinagar-airport-facility-increase-flybrary-srinagar-news-c-10-lko1027-872384-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: श्रीनगर हवाई अड्डे पर शुरू हुई फ्लाईब्रेरी, बढ़ाईं नागरिक सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: श्रीनगर हवाई अड्डे पर शुरू हुई फ्लाईब्रेरी, बढ़ाईं नागरिक सुविधाएं
विज्ञापन
श्रीनगर हवाई अड्डे पर शुरू हुई फ्लाईब्रेरी संवाद
विज्ञापन
- केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने राजकोट से किया वर्चुअल उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। श्रीनगर हवाई अड्डे पर फ्लाईब्रेरी शुरू करने के साथ ही नागरिक सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। रविवार को इन सुविधाओं का उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने राजकोट से वर्चुअल माध्यम से किया।
उन्होंने श्रीनगर सहित देश भर के कई हवाई अड्डों पर सुविधाओं के शुभारंभ किया है। श्रीनगर में टर्मिनल के विस्तारित हिस्से का उद्घाटन किया गया। इसमें सिक्योरिटी होल्ड एरिया में लगभग 650 वर्ग मीटर की अतिरिक्त जगह शामिल है। इससे हवाई अड्डे पर भीड़भाड़ काफी कम होगी और यात्रियों को अधिक आराम मिलेगा।
डिजीयात्रा सुविधा जो चेहरे की पहचान तकनीक का उपयोग करके यात्रियों को निर्बाध यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। यह सुविधा पहले से ही परीक्षण के तौर पर चलाई जा रही है।
हवार्ठ अड्डे पर 4 घंटे तक मुफ्त वाई-फाई की सुविधा की शुरुआत की गई है, ताकि यात्रियों को इंटरनेट कनेक्टिविटी में कोई रुकावट न आए। फ्लाईब्रेरी सुविधा, जिसके माध्यम से यात्री सिक्योरिटी होल्ड एरिया में अपने प्रतीक्षा समय के दौरान विभिन्न प्रकार की पुस्तकों को पढ़ सकते हैं और उनका आनंद ले सकते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इससे श्रीनगर हवाई अड्डे पर उपलब्ध सुविधाओं और यात्रियों के अनुभव में और अधिक सुधार होगा। यह पहल हवाई अड्डे की आधुनिकीकरण, नवाचार और श्रीनगर हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Trending Videos