सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

हाउसिंग प्रोजेक्टों में स्कूल, पार्क और खेल मैदान की सुविधाएं जरूरी हो : सीएम

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को सिविल सचिवालय में श्रीनगर विकास प्राधिकरण (एसडीए) की 84वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शहरी विकास, आवास और बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में राखी गुंड अक्ष, बेमिना में प्रस्तावित सैटेलाइट टाउनशिप, कमर्शियल संपत्तियों के विकास, हाउसिंग प्रोजेक्ट और अन्य शहरी सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाउसिंग प्रोजेक्ट ऐसे बनें जो सुनियोजित, आकर्षक और रहने लायक हों। उन्होंने जोर दिया कि हर आवासीय योजना में स्कूल, पार्क, खेल मैदान, शॉपिंग सुविधा और लैंडस्केपिंग जैसी नागरिक सुविधाएं जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ने बटमालू क्षेत्र के नियोजित विकास और संगरमाल शॉपिंग सेंटर को पूरी तरह चालू करने पर जोर दिया। साथ ही संगरमाल के पास खाली जमीन पर मुख्य परियोजनाएं शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में पार्किंग सुविधा सुधारने और बड़े पैमाने पर हाउसिंग प्रोजेक्ट लेने को कहा ताकि शहर की आवास जरूरतें पूरी हों।
विज्ञापन

बैठक में श्रीनगर मास्टर प्लान में संशोधन, जोनल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने, कमर्शियल संपत्तियों के प्रबंधन और एसडीए के बजट अनुमानों की समीक्षा हुई। एसडीए की संस्थागत क्षमता मजबूत करने, भर्ती नियम बनाने और कर्मचारियों के कल्याण के उपायों पर भी बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed