सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Bjp Leaders, Meet LG Ladakh, VK Sexsena

Srinagar News: लद्दाख के भाजपा नेता एलजी से मिले, नए जिलों की अधिसूचना शीघ्र जारी करने की मांग

विज्ञापन
Leh, Bjp Leaders, Meet LG Ladakh, VK Sexsena
लद्दाख के उपराज्यपाल के साथ एलएएचडीसी लेह के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।स्रोत : सोशल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

लेह। लद्दाख भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से लोक निवास में मुलाकात की। इन नेताओं में लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के पूर्व अध्यक्ष ताशी ग्याल्सन और प्रदेश अध्यक्ष ताशी ग्याल्सन खाचू शामिल थे। उन्होंने एलजी से नए जिलों की शीघ्र अधिसूचना जारी करने की मांग की।

भाजपा नेताओं ने सरकारी कर्मचारियों के लिए नौतोड़ भूमि स्वामित्व को विजिलेंस क्लीयरेंस से अलग करने के निर्णय के लिए उपराज्यपाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अधीनस्थ सेवा भर्ती नियम 2026 में किए गए संशोधनों, विशेषकर अधिकतम शैक्षिक योग्यता की सीमा हटाने का भी स्वागत किया। पहले शपथ पत्र जमा कर चुके उम्मीदवारों के लिए एक बार की राहत देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इनमें गैस सिलेंडर आपूर्ति में कमी, खासतौर पर व्यावसायिक उपयोग के लिए और चांगथांग क्षेत्र में पर्यटन के अवसर बढ़ाने की आवश्यकता शामिल है। उन्होंने प्रशासन से भूमि निपटान प्रक्रिया शुरू करने, भूमि से जुड़े मुद्दों के लिए समिति गठित करने, ड्राफ्ट्समैन पदों के सृजन और रेहबर-ए-खेल कर्मचारियों से जुड़े मामलों के समाधान की भी मांग की। इसके अलावा स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ तक की सरकारी परियोजनाओं में स्थानीय ठेकेदारों को विशेष आरक्षण देने का प्रस्ताव रखा।

उपराज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर जनता के हित में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed