सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Charity For Iran, Kargil, Sikh Gave Cheque

Srinagar News: लद्दाख के लोगों ने ईरान के समर्थन में दिखाई एकजुटता और मानवता

विज्ञापन
Leh, Charity For Iran, Kargil, Sikh Gave Cheque
कारगिल के सिख समुदाय द्वारा ईरान के समर्थन में चेक सौंपते हुएस्रोत - सोशल मीडिया - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कारगिल। कारगिल, द्रास और लेह के लोगों ने ईरान के समर्थन में रविवार को व्यापक स्तर पर दान अभियान चलाया। विभिन्न समुदायों के लोगों ने उदारता से योगदान दिया जिसमें कारगिल के ट्रेसपोन निवासी मोहम्मद जबीर ने अपनी कार दान कर एकजुटता का उदाहरण पेश किया।
Trending Videos

लेह के इमाम बारगाह चुषोत योकमा और द्रास में भी दान अभियान आयोजित किए गए। यहां स्थानीय समूहों ने मिलकर प्रयास किए। द्रास के थासगाम खबीर खरबू में अंजुमन सोफिया नूर बख्शिया की ओर से स्थानीय धार्मिक नेताओं की देखरेख में अभियान चलाया गया जबकि द्रास में दारुल-तबलीग जैसे संगठनों ने योगदान जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पहल में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी देखने को मिली जिसमें बौद्ध महिलाओं और सिख समुदाय के सदस्यों ने भी मानवीय सहायता के लिए योगदान दिया। आयोजकों ने बताया कि दान लगातार आ रहे हैं जो प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता, करुणा और सहयोग की मजबूत भावना को दर्शाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed