सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Life in Jammu and Kashmir has been disrupted due to intermittent rain and snowfall for the last three days.

Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में मौसम बना मुसीबत, भूस्खलन और बर्फबारी से रास्ते जाम; जनजीवन अस्त-व्यस्त

अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 20 Mar 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश और बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया जिससे तापमान में गिरावट और कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।

Life in Jammu and Kashmir has been disrupted due to intermittent rain and snowfall for the last three days.
गुलमर्ग में भारी बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में बीते तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश-बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है। इससे कड़ाके की ठंड लौट आई है।

Trending Videos


मुगलरोड, जोजिला पास, गुरेज घाटी सहित कई रास्ते बंद होने से यातायात प्रभावित हुआ है। घाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग, जोजिला पास, साधना टाॅप, सिंथन पास, पीर की गली, राजदान पास और अन्य पहाड़ी इलाकों में वीरवार को भी बर्फबारी हुई है। प्रदेश में दिन भर बारिश का दाैर जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Life in Jammu and Kashmir has been disrupted due to intermittent rain and snowfall for the last three days.
घाटी के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बर्फबारी का आनंद लेते पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

भारी बर्फबारी से वीरवार को बांदीपोरा-गुरेज और गुरेज-तुलेल मार्ग बंद हो गए हैं। इससे गुरेज और तुलेल घाटी का कश्मीर से संपर्क टूट गया है। अधिकारियों ने बताया कि बांदीपोरा जिले के ऊपरी इलाकों में 85 किलोमीटर लंबी बांदीपोरा-गुरेज सड़क बंद कर दी गई है। गुरेज-तुलेल मार्ग पर भी यातायात रोक दिया गया है। सड़कों पर फिसलन के साथ ऊंचे इलाकों में हिमस्खलन का खतरा है।

अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार होने पर बर्फ हटाने का काम शुरू किया जाएगा। स्थानीय लोगों और यात्रियों को ऊपरी इलाकों में आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है। बारामुला जिले के उड़ी इलाके में भारी बारिश से भूस्खलन हुआ है। बारामुला-उड़ी मार्ग पर सड़क पर चट्टानें और मलबा गिरा है। इससे यातायात पूरी तरह ठप है। सड़क के दोनों तरफ कई वाहन फंसे हैं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। मशीनरी को घटनास्थल पर भेजकर यातायात बहाल किया जा रहा है।

Life in Jammu and Kashmir has been disrupted due to intermittent rain and snowfall for the last three days.
गुलमर्ग में भारी बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर-कारगिल-लेह एनएच पर रोका यातायात :
लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से श्रीनगर-कारगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) बंद हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि द्रास-गुमरी-सोनमर्ग मार्ग पर बर्फबारी के बाद सभी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। मीनामार्ग और जोजिला दर्रे पर भारी बर्फ जमाव की सूचना है। कम दृश्यता और फिसलन भरी सड़क की स्थिति को देखते हुए एहतियातन मार्ग बंद करने का निर्णय लिया गया है।

Life in Jammu and Kashmir has been disrupted due to intermittent rain and snowfall for the last three days.
गुलमर्ग में भारी बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

सफेद चादर में लिपटी घाटी गुलमर्ग में सैलानी खुश
पर्यटन स्थल गुलमर्ग में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी जारी रही। इससे पूरी घाटी सफेद चादर में लिपट गई है। यहां पहुंचे पर्यटक भी बर्फबारी से बेहद खुश नजर आए। स्थानीय टूर ऑपरेटरों ने बताया कि अब तक करीब 5 इंच बर्फ जमा हो चुकी है। तापमान में भी गिरावट आई है। इलाके की प्राकृतिक सुंदरता और भी बढ़ गई है। स्थानीय टूर ऑपरेटर जमील अहमद ने बताया कि उनका एक ग्रुप अहमदाबाद से घूमने आया हुआ था। उन्हें जब पता चला कि यहां बर्फबारी की संभावना है तो वे सीधा गुलमर्ग घूमने चले गए। वहां वह बर्फबारी ला लुत्फ ले रहे हैं। पर्यटन हितधारकों ने भी खुशी जताई है। कहा कि यह बर्फबारी उनके लिए रोजगार का स्रोत है। जितने पर्यटक आएंगे, उतना ही रोजगार को फायदा पहुंचेगा।

गुलमर्ग में पर्यटकों ने खूब मस्ती की। बर्फबारी के साथ यादगार पलों को तस्वीरों के रूप में कैद किया। अहमदाबाद के हर्षित ने कहा कि बर्फबारी को लाइव देखना अपने आप में अलग अनुभव है। काफी मजा आया बर्फबारी में खेलने का और यहां के सुंदर नजारों के अनुभव करने का। कश्मीर सही में धरती पर स्वर्ग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed