हवा में लटके 65 केबिन, 320 लोगों की जिंदगी: फंसे पर्यटकों को सेना-प्रशासन ने निकाला सुरक्षित, सफल रहा रेस्क्यू
गुलमर्ग में तकनीकी खराबी के कारण गोंडोला में फंसे 300 से अधिक पर्यटकों को सेना, और अन्य एजेंसियों ने करीब छह घंटे के संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन में सुरक्षित निकाल लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में तकनीकी खराबी के कारण गोंडोला में फंसे करीब 320 पर्यटकों को भारतीय सेना, हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षित निकाल लिया गया। इस पूरे अभियान की निगरानी उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने खुद की और सभी एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर गोंडोला में तकनीकी खराबी आने से लगभग 65 केबिन हवा में रुक गए, जिनमें 300 से अधिक पर्यटक फंस गए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेना और राहत एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और करीब छह घंटे तक चले बड़े अभियान में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन में हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल और सेना की भूमिका बेहद अहम रही। मेजर जनरल पुनीत डोभाल के नेतृत्व में टीम सबसे पहले मौके पर पहुंची और कंट्रोल सेंटर स्थापित कर राहत कार्यों का समन्वय किया। बचाव कार्य को दो दिशाओं से चलाया गया एक टीम ऊपर से नीचे और दूसरी नीचे से ऊपर की ओर बढ़ी, जिससे तेजी से सभी केबिनों तक पहुंच बनाई जा सकी।
अधिकारियों के अनुसार, लगभग 60 से 65 केबिनों में फंसे पर्यटकों को अलग-अलग टीमों ने सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान एक गर्भवती महिला को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। बेहतर योजना और समन्वय के चलते पूरा ऑपरेशन समय रहते सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और उन्होंने पूरे अभियान की व्यक्तिगत रूप से निगरानी की। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी राहत दलों की तत्परता और साहस की सराहना की।
रेस्क्यू के बाद गोंडोला सेवा को फिलहाल तकनीकी मरम्मत के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। पर्यटन विभाग और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
#WATCH | Srinagar, J&K | On Gulmarg Gondola snag, Director- Tourism (Kashmir) & MD, J&K Cable Car Corporation, Syed Qamar Sajad says, "With regret, we announce that the Gondola will remain closed for around a week for the safety of the tourists. Once restored, Gondola operations… https://t.co/75zpfKUFJF pic.twitter.com/AgWOdKehOG
— ANI (@ANI) May 26, 2026