{"_id":"6a14af1c0a226636ac0aab55","slug":"srinagar-weather-rain-srinagar-news-c-10-agr1010-921654-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: सुबह तेज बारिश के बाद दिनभर छाए रहे बादल, घाटी में पारा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: सुबह तेज बारिश के बाद दिनभर छाए रहे बादल, घाटी में पारा गिरा
विज्ञापन
श्रीनगर में बारिश के दौरान लाग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में सोमवार को सुबह तेज बारिश के बाद दिनभर बादल छाए रहे। इससे पारे में 5 डिग्री तक गिरावट आई। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.0 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.0 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26-27 मई को आम तौर पर मौसम गर्म और सूखा रहेगा। 28-29 मई को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ से लेकर कई जगहों पर एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें/ओलावृष्टि/तेज हवा चल सकती हैं। 30 मई से 3 जून को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा, हालांकि देर दोपहर के समय कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
Trending Videos