सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

बाढ़ के दौरान तेजी से बचाव और राहत के लिए ठोस कंटिजेंसी प्लान बनाएं : मंडलायुक्त

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
श्रीनगर। मानसून सीजन को देखते हुए मंडलायुक्त कश्मीर अंशुल गर्ग ने घाटी के सभी उपायुक्तों के साथ हाई-लेवल बैठक कर बाढ़ बचाव, आपदा प्रबंधन और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में डीसी, एसडीआरएफ, सिंचाई विभाग और असिस्टेंट कमिश्नर सेंट्रल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने जिलों में आईडीआरएन इन्वेंट्री अपडेट, कंटिजेंसी प्लान, रेस्क्यू शेल्टर, बाढ़ संभावित गांवों व निचले इलाकों की पहचान, नेटवर्क शैडो जोन, फील्ड अफसरों के पास सैटेलाइट फोन की उपलब्धता, हेलीपैड, नावें, डीवाटरिंग पंप, जागरूकता कार्यक्रम और मॉक ड्रिल की स्थिति देखी।
Trending Videos


मंडलायुक्त ने सभी डीसी को जरूरी संसाधनों की तुरंत भरपाई और आईडीआरएन पोर्टल पर बचाव उपकरणों का डेटा अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर 24 घंटे चालू रहें। साथ ही बाढ़ के दौरान तेजी से रेस्क्यू और राहत के लिए ठोस कंटिजेंसी प्लान बनाएं। कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के लिए डीसी को सभी ऑपरेशनल हेलीपैड के जियोग्राफिकल कोऑर्डिनेट्स एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और सेना के साथ साझा करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमरनाथ यात्रा और गुलमर्ग पर खास फोकस

गांदरबल और अनंतनाग प्रशासन को आगामी यात्रा सीजन के लिए खास आपदा प्रबंधन तैयारी करने के निर्देश दिए गए ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो। वहीं डीसी बारामुला को गुलमर्ग में एसडीआरएफ की स्थायी तैनाती के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया। मंडलायुक्त ने सभी डीसी से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक बुलाने को कहा ताकि विभागों के बीच तालमेल, संसाधन साझा करने और सभी हितधारकों को आपदा से निपटने के लिए संवेदनशील बनाया जा सके। उन्होंने मानसून में बाढ़ की किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संयुक्त रिस्पॉन्स फ्रेमवर्क पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed