{"_id":"6a2876c0c9c1a086800f509e","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-933783-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: सुंबल-गुरेज सड़क के लिए टेंडर जारी, विधायक बोले-यह जनता की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: सुंबल-गुरेज सड़क के लिए टेंडर जारी, विधायक बोले-यह जनता की जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांदीपोरा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सोमवार को प्रस्तावित सुंबल-बांदीपोरा-गुरेज नेशनल हाईवे परियोजना की डीपीआर तैयार करने के लिए टेंडर जारी कर दिया। लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरा होने की शुरुआत पर पूरे जिले में मंगलवार को जश्न का माहौल रहा।
खबर मिलते ही लोग सड़कों पर उतर आए। जगह-जगह पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटी गईं। लोगों ने इसे उत्तर कश्मीर की कनेक्टिविटी सुधारने और आर्थिक विकास तेज करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
विधायक निजामुद्दीन भट ने इसे जनता की जीत करार दिया। उन्होंने कहा, यह वादा लोगों से किया गया था और आज वह पूरा होना शुरू हो गया है। यह जीत जिले के उन लोगों की है जो राजनीतिक मतभेद भुलाकर एकजुट होकर इस मांग को उठाते रहे। विधायक ने लोगों से शांति बनाए रखने और इस मुद्दे पर सियासी टकराव से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकास दलगत राजनीति से ऊपर होना चाहिए। भट ने कहा, जब भी क्षेत्र के विकास की बात आई सभी दलों के नेताओं ने एकजुटता दिखाई है।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि यह परियोजना श्रीनगर, बांदीपोरा और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण गुरेज घाटी के बीच संपर्क को मजबूत करेगी। इससे पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। गौरतलब है कि सर्दियों में मौसम खराब होने पर गुरेज का संपर्क कश्मीर घाटी से कट जाता है। यहां के लोग लंबे समय से हर मौसम में चलने वाली सड़क की मांग कर रहे थे।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सोमवार को डीपीआर के लिए बोलियां आमंत्रित कीं। यह महत्वाकांक्षी परियोजना के क्रियान्वयन की दिशा में पहला बड़ा कदम है। जिला में इस फैसले का जोरदार स्वागत हुआ है। लोगों को उम्मीद है कि अब परियोजना योजना से आगे बढ़कर जमीन पर तेजी से उतरेगी।

Trending Videos