{"_id":"6a2876614da1c0891a0e661a","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-933819-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओके में नागरिकों की हत्या निंदनीय : गुरेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओके में नागरिकों की हत्या निंदनीय : गुरेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांदीपोरा। गुरेज के विधायक नजीर अहमद गुरेजी ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हाल ही में हुई नागरिकों की हत्याओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना नियंत्रण रेखा (एलओसी) के उस पार रहने वाले लोगों की कठिन परिस्थितियों को दर्शाती है। गुरेजी ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) गिलगित-बाल्टिस्तान से गुजारकर क्षेत्र के हितों को नुकसान पहुंचाया है।
उन्होंने कहा कि एलओसी के दोनों ओर रहने वाले लोग ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक रिश्तों से जुड़े हुए हैं तथा वे एक रेखा से बिछड़े भाई हैं। उन्होंने नागरिकों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए क्षेत्र के लोगों के कल्याण और आकांक्षाओं पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता बताई।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता गुरेजी ने कहा कि गिलगित-बाल्टिस्तान, जहां सीपीईसी की प्रमुख परियोजनाएं चल रही हैं, जम्मू-कश्मीर की पूर्व रियासत का हिस्सा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने इस कॉरिडोर के माध्यम से क्षेत्र के रणनीतिक नियंत्रण को प्रभावी रूप से चीन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
उत्तर कश्मीर के सामरिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि गुरेज घाटी रक्षा और सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है तथा भारत के सबसे अहम सीमावर्ती इलाकों में से एक है।
उन्होंने प्रस्तावित बांदीपोरा-गुरेज़ राष्ट्रीय राजमार्ग की घोषणा का स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और बांदीपोरा तथा गुरेज में पर्यटन एवं व्यापार के नए अवसर पैदा होंगे।
गुरेज़ी ने लंबे समय से प्रतीक्षित गुरेज़ सुरंग परियोजना के बारे में भी आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट जल्द जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरंग बनने से गुरेज़ को सालभर सड़क संपर्क मिलेगा और उम्मीद जताई कि वर्ष 2029 तक यह परियोजना पूरी होकर क्षेत्र के आर्थिक और सामरिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव लाएगी।

Trending Videos