{"_id":"6a14ad80fc2ccef0870ff4aa","slug":"srinagar-cyber-cell-issue-advisory-srinagar-news-c-264-1-udh1007-111651-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: पुलिस की साइबर एडवाइजरी, फर्जी डिस्काउंट व सोशल मीडिया ऑफर्स से रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: पुलिस की साइबर एडवाइजरी, फर्जी डिस्काउंट व सोशल मीडिया ऑफर्स से रहें सावधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- साइबर ठगों के जाल में फंसने से बचें, 1930 पर करें शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने साइबर ठगी से बचाव को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों को फर्जी डिस्काउंट, अविश्वसनीय ऑनलाइन ऑफर्स और सोशल मीडिया पर दिखने वाले चमकदार विज्ञापनों से सावधान रहने को कहा है। साइबर अपराधी इनके जरिए लोगों को वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं।
एडवाइजरी के मुताबिक, साइबर ठग लिमिटेड टाइम ऑफर, भारी छूट और आकर्षक सोशल मीडिया विज्ञापनों का इस्तेमाल कर लोगों में घबराहट और जल्दबाजी पैदा करते हैं। इससे लोग बिना जांचे-परखे संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर देते हैं या ऑनलाइन पेमेंट कर बैठते हैं।
पुलिस ने चेताया कि ऐसी धोखाधड़ी वाली स्कीम्स फर्जी वेबसाइटों और खतरनाक पेमेंट लिंक्स के जरिए लोगों की बैंकिंग जानकारी, निजी डेटा और पैसे चुराने के लिए बनाई जाती हैं।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान
1. वेरिफाई करें : कोई भी पेमेंट करने से पहले ऑफर की पूरी जांच करें।
2. लिंक से बचें : विज्ञापन, एसएमएस, व्हाट्सएप मैसेज या सोशल मीडिया से आए संदिग्ध लिंक्स पर क्लिक न करें।
3. भरोसेमंद प्लेटफॉर्म : शॉपिंग या लेन-देन के लिए हमेशा भरोसेमंद और वेरिफाइड प्लेटफॉर्म ही इस्तेमाल करें।
4. ज्यादा आकर्षक- खतरा : जो डील बहुत ज्यादा आकर्षक लगे, उससे सतर्क रहें।
एडवाइजरी में कहा गया फर्जी डिस्काउंट और अविश्वसनीय ऑफर साइबर अपराधियों के लोगों को फंसाने के आम हथकंडे हैं। यूजर्स सतर्क रहें और ऐसे जाल में न फंसें। किसी भी साइबर धोखाधड़ी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें या आधिकारिक साइबरक्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।

Trending Videos