{"_id":"69f9b33073e210ea2d025848","slug":"mehbooba-mufti-on-bengal-results-srinagar-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: महबूबा मुफ्ती ने EC पर लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- चुनावी हेरफेर की कला में चुनाव आयोग ने की है महारत हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: महबूबा मुफ्ती ने EC पर लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- चुनावी हेरफेर की कला में चुनाव आयोग ने की है महारत हासिल
Tue, 05 May 2026 02:37 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 05 May 2026 02:37 PM IST
सार
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों को लेकर चुनाव आयोग पर चुनावी हेरफेर के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पहले भारत की पहचान निष्पक्ष चुनावों के लिए थी।
विज्ञापन
कुलगाम में महबूबा मुफ्ती। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर चुनाव आयोग पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग ने चुनावी हेरफेर की कला में महारत हासिल कर ली है और पश्चिम बंगाल इसका ताजा उदाहरण है।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत कभी निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनावों के लिए दुनिया भर में सम्मानित था लेकिन अब वही चुनाव आयोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने के आरोपों का सामना कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले टी.एन. शेषन के समय चुनाव आयोग को लोकतंत्र का मजबूत रक्षक माना जाता था, लेकिन अब उसकी साख पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन