पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   ndia, Pak should return to negotiating table said Mirwaiz

'संवाद ही समाधान है': मीरवाइज फारूक का बयान, बोले- युद्ध नहीं, संवाद से ही सुलझेंगे भारत-पाकिस्तान विवाद

Tue, 30 Jun 2026 04:34 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 30 Jun 2026 04:34 PM IST
सार

मीरवाइज उमर फारूक ने भारत और पाकिस्तान से आपसी मुद्दों के समाधान के लिए फिर से बातचीत की मेज पर लौटने की अपील की है।

विज्ञापन
ndia, Pak should return to negotiating table said Mirwaiz
मीरवाइज उमर फारूक - फोटो : @MirwaizKashmir

विस्तार

मीरवाइज उमर फारूक ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान से बातचीत के जरिए मुद्दों को सुलझाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संवाद ही एकमात्र रास्ता है जिससे लंबे समय से चले आ रहे विवादों का समाधान संभव है।

विज्ञापन

श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मीरवाइज ने कहा कि जैसे वैश्विक स्तर पर अमेरिका और ईरान बातचीत की प्रक्रिया में लौट रहे हैं, उसी तरह भारत और पाकिस्तान को भी आपसी मतभेदों को दूर करने के लिए वार्ता की मेज पर आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब तनाव और टकराव के बाद भी देश बातचीत का रास्ता अपना सकते हैं, तो दक्षिण एशिया के दोनों बड़े देश भी ऐसा कर सकते हैं। उनके अनुसार युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि बातचीत ही स्थायी शांति का मार्ग है।

मीरवाइज ने हाल ही में जामिया मस्जिद में दिए गए अपने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल शांति और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भारतीय उपमहाद्वीप में आर्थिक और मानव संसाधनों की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें केवल बेहतर राजनीतिक समझ और आपसी सहयोग से ही साकार किया जा सकता है। भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ताना संबंध न केवल द्विपक्षीय मुद्दों को हल कर सकते हैं, बल्कि जम्मू-कश्मीर जैसे लंबे समय से चले आ रहे विवाद का भी शांतिपूर्ण समाधान संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed