फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Parents of Lashkar terrorist hoisted the Tricolour at home.

आतंक नहीं, अमन चाहिए: हर घर तिरंगा अभियान में अनोखी तस्वीर, लश्कर आतंकी के माता-पिता ने घर पर फहराया तिरंगा

Sun, 16 Aug 2026 12:14 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क, शोपियां
अमर उजाला, नेटवर्क, शोपियां Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 16 Aug 2026 12:14 PM IST
सार

शोपियां में लश्कर आतंकी आबिद रमजान शेख के माता-पिता ने अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति और शांति का संदेश दिया।

विज्ञापन
Parents of Lashkar terrorist hoisted the Tricolour at home.
शोपियां में घर की बालकनी में तिरंगा लहराते मोहम्मद रमजान शेख। संवाद

विस्तार

हर घर तिरंगा अभियान के तहत घाटी में बदलते माहौल की एक बेहद सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के छोटीपोरा गांव में सक्रिय लश्कर-ए-ताइबा आतंकी आबिद रमजान शेख के माता-पिता ने अपने घर की छत पर शान से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

विज्ञापन


आतंक के रास्ते पर गए बेटे के परिवार द्वारा राष्ट्रध्वज फहराने का यह कदम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार का यह कदम यह साफ संदेश देता है कि आम कश्मीरी नागरिक अब हिंसा और आतंकवाद को नकार कर देश की मुख्यधारा और शांति के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन


आबिद रमजान शेख प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा का सक्रिय सदस्य है। आबिद पिछले कुछ वर्षों से सुरक्षाबलों पर हमलों की साजिश, युवाओं को गुमराह कर संगठन में भर्ती करने और स्थानीय स्तर पर लॉजिस्टिक सपोर्ट जुटाने जैसी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त है। वह सुरक्षा बलों की सक्रिय आतंकवादियों की सूची में शामिल है और उसकी तलाश में घाटी में लगातार तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।घाटी में सुरक्षा बलों और प्रशासन के प्रयासों से आतंकवाद पर कड़ा प्रहार हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed