फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   PDP Foundation Day on 28th July

Srinagar News: पीडीपी 28 जुलाई को प्रदेश भर में जिला स्तर पर मनाएगी पार्टी का स्थापना दिवस

विज्ञापन
PDP Foundation Day on 28th July
पीडीपी की बैठक। संवाद - फोटो : थाना दक्षिण पुलिस की गिरफ्त में इन्वेस्टमेंट और पेपर ट्रेडिंग गिरोह के चार सदस्य। स्त्रोत: विभाग
- श्री अमरनाथ यात्रा और हाईवे पर लागू ट्रैफिक प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए लिया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की कोर कमेटी की बैठक रविवार को पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में हुई। इसमें फैसला लिया कि 28 जुलाई 2026 को पार्टी का स्थापना दिवस एक केंद्रीय कार्यक्रम के बजाय प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर सम्मेलनों के जरिए मनाया जाएगा।
कोर कमेटी ने यह फैसला श्री अमरनाथ यात्रा और इस दौरान हाईवे पर लागू ट्रैफिक प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए लिया है। इससे यात्रा सुचारु रहेगी और सम्मेलनों में यूटी भर के कार्यकर्ता भी भाग ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त बैठक में जम्मू-कश्मीर की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और लोगों से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।
विज्ञापन

बताया गया कि श्रीनगर, गांदरबल, बडगाम, बांदीपोरा में सम्मेलन का नेतृत्व महबूबा मुफ्ती करेंगी। वहीं अनंतनाग में पूर्व मंत्री अब्दुल रहमान वीरी, कुलगाम में पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद सरताज मदनी, पुलवामा में पूर्व सांसद डॉ. महबूब बेग बारामूला में पूर्व मंत्री गुलाम नबी लोन हांजूरा, कुपवाड़ा में पूर्व मंत्री एडवोकेट अब्दुल हक खान शोपियां में पूर्व मंत्री नईम अख्तर डार करेंगे। कोर कमेटी ने जम्मू कश्मीर में जारी डर और अनिश्चितता के माहौल पर चिंता जताई। सदस्यों ने कहा कि लगातार छापे व तलाशी से आम नागरिकों में उत्पीड़न और असुरक्षा की भावना बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतांत्रिक समाज में लोग लगातार आशंका में नहीं रह सकते। बैठक में उन सैकड़ों परिवारों की पीड़ा पर भी चर्चा हुई जिनके परिजन लंबे समय से जेलों में बंद हैं। कमेटी ने कहा कि कई मामलों में कोर्ट से जमानत के बाद भी नई एफआईआर दर्ज कर ली जाती हैं। इससे लोगों का भरोसा कमजोर होता है। बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए कहा गया कि शिक्षित युवाओं की पूरी पीढ़ी रोजगार नीति के अभाव में निराशा की ओर धकेली जा रही है। पीडीपी ने कहा कि बेरोजगारी समाधान तुरंत प्राथमिकता बननी चाहिए। कोर कमेटी ने 13 जुलाई को शहीदी दिवस मनाने पर लगी पाबंदियों की कड़ी निंदा की।

पीडीपी ने घोषणा की कि पार्टी नेता और कार्यकर्ता शहीदों को श्रद्धांजलि देने जाएंगे और प्रशासन से अपील की कि शांतिपूर्ण कार्यक्रमों पर रोक न लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed