{"_id":"6a53f1f7cd83cbe4c00e01d1","slug":"srinagar-chandwadi-youth-labor-died-shooting-stone-srinagar-news-c-10-1-agr1010-959270-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: चंदनवाड़ी के पास पत्थर गिरने से युवा मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: चंदनवाड़ी के पास पत्थर गिरने से युवा मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा के रास्ते पर रविवार को हादसा हो गया। चंदनवाड़ी के पास जो सालाना यात्रा मार्ग का सबसे खतरनाक हिस्सा माना जाता है, तीर्थ यात्रियों की मदद कर रहे एक युवा मजदूर की पत्थर गिरने से मौत हो गई।
अधिकारियों के अनुसार चीरवाड़ (मट्टन) के रहने वाले शब्बीर अहमद शाह (24) तीर्थयात्रियों की मदद करने की ड्यूटी पर थे, तभी उन पर पत्थर का एक बड़ा टुकड़ा आ गिरा जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इमरजेंसी मेडिकल मदद के लिए ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए और चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को कानूनी औपचारिकताओं के लिए पहलगाम अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो