{"_id":"6a53f2a1b160fa67b20eb9f2","slug":"srinagar-ssp-anantnag-visit-avora-cloud-brust-srinagar-news-c-10-1-agr1010-959471-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: एसएसपी ने बादल फटने के बाद हालात का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: एसएसपी ने बादल फटने के बाद हालात का लिया जायजा
विज्ञापन
एसएसपी अनंतनाग ने पहलगाम के अवूरा नाले जाकर बादल फटने के बाद हालात का लिया जायजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। पहलगाम के अवूरा नाले में बादल फटने से आई बाढ़ के बाद एसएसपी अनंतनाग अमोद अशोक नागपुरे ने रविवार को प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया। इस प्राकृतिक आपदा में कई मकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है।
एसएसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रभावित क्षेत्र की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्क रहने, पर्याप्त पुलिस व्यवस्था बनाए रखने तथा जिला प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने पर जोर दिया। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे एहतियात बरतें, संवेदनशील और जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।