सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Seven Medical Stores Sealed and Licenses Suspended in Srinagar

Srinagar: बिना लाइसेंस चल रही दवा दुकानों पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, श्रीनगर में सात मेडिकल स्टोर सील

अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 18 May 2026 12:41 PM IST
विज्ञापन
सार

नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत श्रीनगर के नौगाम इलाके में पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 7 मेडिकल स्टोर पर छापे मारे । कार्रवाई में कई दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए और बिना नियमों के चल रहे मेडिकल स्टोर सील कर दिए गए।

Seven Medical Stores Sealed and Licenses Suspended in Srinagar
श्रीनगर में दवा की दुकान की जांच करती टीम। - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान का असर अब जमीन पर दिखाने लगा है। श्रीनगर पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग ने नौगाम इलाके में ताबड़तोड़ छापे मारकर अवैध दवा कारोबार की कमर तोड़ दी। संयुक्त टीम ने नियमों को ताक पर रखकर चल रहे 7 मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुछ को सील कर दिया तो कुछ के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए।



ड्रग इंस्पेक्टर श्रीनगर, ड्रग इंस्पेक्टर बडगाम और नौगाम थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अरीबाग से नायक बाग तक कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई बिना लाइसेंस के दुकान चल रही थी, तो कहीं नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली एनआरएक्स दवाओं का कोई रिकार्ड ही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं श्रीनगर पुलिस ने दो टूक कहा है कि युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले किसी भी मेडिकल माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान सिर्फ नौगाम तक सीमित नहीं रहेगा। पुलिस ने अपील की कि अगर आपके आसपास कोई मेडिकल स्टोर बिना बिल के दवा दे रहा है, नशे की गोलियां बेच रहा है या फार्मासिस्ट के बिना दुकान चला रहा है तो तुरंत 112 या नजदीकी थाने में सूचना दें। आपका नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos


क्रीरी में भांग की खेती की नष्ट
नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत पुलिस ने क्रीरी इलाके के सौचीपोरा और अस्तान मोहल्ला में जंगली भांग को नष्ट कर दिया। पुलिस टीमों ने खुले इलाकों और आसपास की जमीन पर उगी बड़ी मात्रा में जंगली भांग को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस अभियान में स्थानीय लोगों और सिविल सोसासटी के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। इससे साफ है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में अब लोग भी पुलिस के साथ खड़े हैं। पुलिस अधिकारियों ने अभियान के दौरान लोगों से बातचीत भी की।

शोपियां में नशा तस्कर की संपत्ति की जब्त
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ जारी अभियान के तहत शोपियां जिले में नशा तस्करी की संपत्ति को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार जैनापोरा के शिरमल निवासी सरताज अहमद मौची के नाम पर बनी 6 मरला जमीन पर निर्मित रिहायशी मकान (कीमत 3,97,638 रुपये) को अटैच किया गया। जांच में यह संपत्ति मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित धन से बनाई गई पाई गई। यह कार्रवाई पुलिस थाना जैनापोरा में दर्ज एफआईआर के संबंध में की गई।

किस दुकान पर क्या मिला और क्या हुई कार्रवाई
1. शालीमार मेडिकेट अरीबाग : कंप्यूटर पर दवाओं का रिकॉर्ड नहीं मिला जिसके चलते दुकान सील कर दी गई।
2. नामहीन मेडिकल स्टोर : बिना किसी लाइसेंस के धड़ल्ले से दवा बेच रहा था। जिसे सील किया गया।
3. मनशा मेडिकेट अरीबाग : नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं का रिकॉर्ड गायब, दुकान सील।
4. पीएमजेएवाई केंद्र : ऐसी दवाएं बरामद हुईं जिन्हें बेचने की इजाजत ही नहीं थी जिसके चलते केंद्र को सील कर दिया गया।
5. ऑल प्रॉब्लम सॉल्यूशन मेडिकल शॉप : पहले से लाइसेंस सस्पेंड था फिर भी चोरी-छिपे दवा बेचते पकड़ा गया।
6. फुरकान मेडिकल हॉल नौगाम : कोई रिकॉर्ड मेंटेन नहीं। 2 दिन के लिए सस्पेंड।
7. ए टू जेड जेनेरिक फार्मेसी नायक बाग : फार्मासिस्ट के बिना ही लोगों को दवाएं थमा रहा था। 3 दिन के लिए सस्पेंड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed